HomeNationalपश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

कोलकाता। चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव कराए जाएंगे। ये सीटें पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थीं। इन उपचुनावों के बाद भाजपा की राज्यसभा में संख्या बढ़ेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उच्च सदन में दो-तिहाई बहुमत के और करीब पहुंच जाएगा।निर्वाचन आयोग ने उन तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है जो सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थीं। तीनों नेता तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इन तीनों पूर्व सांसदों ने जून महीने में पार्टी के भीतर चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और टीएमसी भी छोड़ दी थी। सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक का कार्यकाल 8 अगस्त 2029 तक था जबकि सुष्मिता देव का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित था।

एनडीए का आंकड़ा होगा और मजबूत – आपको बता दें कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा में 114 सांसद हैं। अगर पश्चिम बंगाल की तीनों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करती है तो उसके राज्यसभा सांसदों की संख्या बढक़र 117 हो जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की कुल ताकत राज्यसभा में 155 सीटों तक पहुंच जाएगी। फिलहाल राज्यसभा की कुल प्रभावी सदस्य संख्या 245 है। ऐसे में यदि सभी सांसद मतदान करते हैं तो दो-तिहाई बहुमत के लिए 164 वोटों की जरूरत होगी। इस हिसाब से एनडीए अभी भी दो-तिहाई बहुमत से 9 सीट पीछे रहेगा। राज्यसभा में किसी संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है। वहीं लोकसभा में भी एनडीए अभी दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े से 41 सीट दूर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments