HomeNational गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं...

 गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा

चंडीगढ़ : डेयरी एवं पशुधन क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने आज यहां किसान भवन में दोनों राज्यों के किसानों के हित में अंतरराज्यीय सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सतीश शर्मा के नेतृत्व में आए जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सतीश शर्मा के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा सेवाएं तथा खेल विभागों का प्रभार है।

बैठक के दौरान पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपसी सहयोग के नए अवसरों की तलाश पर विशेष रूप से विचार किया गया।स.खुड्डियां ने मुख्यमंत्री  भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की संघीय ढांचे को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और अनुभवों का आदान-प्रदान देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी और आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश के अग्रणी दुग्ध उत्पादक राज्यों में शामिल है।

इसलिए बैठक में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुधन की नस्ल सुधार, आधुनिक प्रजनन तकनीकों तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा हुई। जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुओं के स्वास्थ्य की प्रभावी निगरानी, दूरदराज़ क्षेत्रों में सब्सिडी का पारदर्शी वितरण तथा समय पर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिकाधिक उपयोग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पंजाब द्वारा साझा किए गए अनुभवों और महत्वपूर्ण जानकारियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पशुपालन क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच संस्थागत सहयोग किसानों की आय बढ़ाने और पशुधन विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments