HomeSportभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर इतिहास...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर इतिहास रचा

लॉर्ड्स – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान पर पहली बार महिला टीमों के बीच खेले गये टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेट टीम बन गई है। भारतीय महिला टीम को जीत के लिए चौथे दिन चार विकेट की जरुरत थी जो उसने आसानी से हासिल कर लिए। 457 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड तीसरे दिन के 6 विकेट पर 130 रनों से आगे खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 186 रनों पर ही सिमट गयी। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए भारतीय टीम की गेंदबाज क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने आज सुबह केवल 5 रन बनाकर ही एक विकेट खेल और 1 विकेट खो दिया।

इसके बाद ये सिलसिला जारी रहा। । वहीं इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 151 से आगे खेलते हुए सात विकेट पर 341 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली थी, जिसके कारण इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसकी आधी टीम 150 रनों पर ही आउट हो गयी थी। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर पांच विकेट लेकर नाम दर्ज कराने वाली इतिहास की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने भारत की दूसरी पारी में दबाव की परिस्थितियों में 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस शतक के बल पर उन्होंने भी पहली बार बतौर महिला बल्लेबाज लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया।

पहली बार महिला टीमों के बीच यहां हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना ने पहली पारी में 83 बनाए, कप्तान कौर ने 58 और दीप्ति शर्मा ने भी 57 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 3, लॉरेन फिलर, इस्सी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 विकेट लिए। लॉरेन बेल को एक सफलता मिली।भारत के पहली पारी में 285 रन के जवाब इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस ने 52, कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने 44 रन बनाए। मैया बूचियर ने 23 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से क्रांति गौड ने 17 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट लिए। लॉर्ड के लीडरबोर्ड पर अपना नाम लिखाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। सयाली सतघरे और स्नेहा राणा को दो- दो विकेट मिले। दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लिय। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली।

इस मैच में जीत के साथ ह 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय महिला टीम इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन गयी।इस ऐतिहासिक मैच में कई व्यक्तिगत उपलब्धियां भी दर्ज की गई हैं। भारत की क्रांति गौड़ और यस्तिका भाटिया ने सबसे पहले इस बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया। क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए जबकि यस्तिका यहां शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। वहीं मेजबान इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने भी इस विकेट पर भारतीय टीम के खिलाफ 5 विकेट लेकर एक रिकार्ड अपने नाम किया।इस मैच में पूरे समय भारतीय टीम हावी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय पारियों की सहायता से पहली पारी में 285 रन बनाये। वहीं इसके बाद मेजबान टीम अपनी पहली पारी में केवल 170 रन ही बना पायी।

भारतीय टीम की ओर से क्रांति गौड़ ने से 5 विकेट हॉल लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इंग्लैंड की तरफ से केवल एमी जोन्स ने अर्धशतक और कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने भी 44 रन बनाये। पहली पारी में 115 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में यस्तिका भाटिया के शानदार शतक 113 रनों और स्मृति मंधाना व ऋचा घोष के अर्धशतकों की मदद से 7 विकेट पर 341 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इससे मेजबानों को जीत के लिए 456 रनों का एक विशाल लक्ष्य मिला। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय इंग्लैंड की टीम ने अपने 6 विकेट केवल 130 रनों पर ही खो दिये। इस प्रकार मेजबानों को जीत के लिए अभी भी 327 रनों की जरुररत थी पर उसके बचे हुए बल्लेबाज रन बनाने में असफल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments