HomeNationalसोने की कीमतों में हल्की बढ़त, चांदी के भाव ‎फिसले

सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, चांदी के भाव ‎फिसले

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जहां सोने की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी के दाम में गिरावट आई। दिल्ली, मुंबई सहित कई प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बदलाव आया है। सुबह 9 बजे के आंकड़ों के अनुसार एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 114 रुपये चढ़कर 141895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का वायदा भाव 1487 रुपये फिसलकर 215992 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। जबकि 30 जुलाई को चांदी का खुदरा भाव 235 रुपए प्रति ग्राम और 2,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

शहरों में भी सोने के भाव में बदलाव देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,431 रुपये प्रति ग्राम पर था, जबकि मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में इसकी कीमत 14,416 रुपये प्रति ग्राम रही। चेन्नई में यह 14,415 रुपये और वडोदरा व अहमदाबाद में 14,421 रुपये प्रति ग्राम बिका। जयपुर में 24 कैरेट सोना 82 रुपए की बढ़त के साथ 14,448 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 75 रुपए चढ़कर 13,245 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 62 रुपए की बढ़त के साथ 10,840 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोना दिल्ली में 13,229 रुपये प्रति ग्राम और अधिकांश अन्य शहरों में 13,214 रुपये प्रति ग्राम के आसपास रहा।

18 कैरेट सोने का दाम चेन्नई में 11,029 रुपये, दिल्ली में 10,827 रुपये और मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु सहित कई शहरों में 10,812 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी यह मिलाजुला रुख कायम रहा। सोना 0.45 फीसदी उछलकर 4,054 डॉलर प्रति औंस पर, जबकि चांदी 0.70 फीसदी फिसलकर 57.685 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने के बाद, फेड चेयरमैन ने महंगाई को एक बड़ी चिंता बताया, जिससे निवेशकों की नजर फेड की आगे की नीतियों पर बनी हुई है। सोने को महंगाई से बचाव का एक अच्छा निवेश माना जाता है, और ईरान-यूएस हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव ने भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को सहारा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments