HomeHaryanaपर्दे के पीछे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और भाजपा की सांठगांठ –...

पर्दे के पीछे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और भाजपा की सांठगांठ – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, – हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पर्दे के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा की सांठगांठ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की छत्रछाया के चलते ही भूपेंद्र हुड्डा को प्लाट आवंटन, डीएलएफ लैंड डील और अपने चेहतों को औद्योगिक, रिहायशी प्लाट देने जैसे बड़े घोटालों के मामले लंबे समय से लंबित पड़े है जबकि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि ऐसे राजनेताओं के खिलाफ बिना देरी कार्रवाई होनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि क्यूं आज तक पंचकूला कोर्ट ने तीन सीबीआई मामलों में देरी कर रखी है ? अदालतों को इन गंभीर भ्रष्टाचार के मामलों पर संज्ञान लेना चाहिए और गति के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस दिन अदालत की तरफ से कार्रवाई होगी, उस दिन भूपेंद्र हुड्डा भाजपा का पटका पहन लेंगे। बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोनीपत में जेजेपी बीएलए-2 के साथ बैठक करने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे।एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के पिछले 10 सालों के इतिहास में केवल दीपेंद्र हुड्डा के चुनाव लड़ने के समय भाजपा ने उनके सामने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था जबकि इस बार तो विधायकों की क्रॉसवोटिंग और वोट रद्द होने से भाजपा और भूपेंद्र हुड्डा की साजिश बेनक़ाब हुई। कांग्रेस के पास 37 वोट होने के बावजूद पॉइंट मार्जिन से कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदार कैसे जीता ? इतने बहुमत में तो खुली मेजॉरिटी के साथ चुनाव जीतना था।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कौन भाजपा के साथ मिला हुआ है, इसकी सार्वजनिक मंच पर पोल खोलने के वे तैयार है। दुष्यंत ने स्पष्ट किया कि बिना छुपे जेजेपी ने सार्वजनिक रूप से भाजपा के साथ गठबंधन किया था। इससे पहले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राई हलके में जेजेपी के बूथ लेवल एजेंट-2 की बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस समय देशभर में मतदाताओं के मन में वोट कट जाने का भय है। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि उचित वोटों पर भी चुनाव आयोग आपत्ति लगाकर वोटर्स को परेशान कर रहा है। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी संगठन के स्तर पर प्रत्येक मतदाता के साथ खड़ी है और किसी भी योग्य वोटर का वोट नहीं काटने दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments