HomeNationalदर्दनाक हादसा: गंगा नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

भागलपुर- बिहार के भागलपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कर्म-धर्मा पूजा के अवसर पर स्नान करने गए छह बच्चों की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। यह दुखद हादसा सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित विष्णु टोला के पास तरैटा नारायणपुर वहियार में हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है और पीडि़त परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे करीब 12 वर्ष की आयु के थे। कर्मा-धर्मा पूजा के मद्देनजर ये बच्चे बाढ़ के पानी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों की तलाश शुरू की।काफी प्रयासों के बाद सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। मृत बच्चों की पहचान पूजा, ज्योति, मिंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में हुई है। ये सभी सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 स्थित विष्णु टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। एक साथ छह बच्चों की मौत की खबर मिलते ही मृत बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया।

पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिजनों को संभालना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में पहले से ही बाढ़ का पानी भरा हुआ था। बच्चों का गहरे पानी में चले जाना ही इस दर्दनाक हादसे का कारण बना। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के दौरान विशेष निगरानी जरूरी है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments