आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चतुर, दार्शनिक, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शिक्षक तथा लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, लिपिक तथा उत्तम व्यापारी होगा।
मेष राशि – कार्य-व्यवस्था अनुकूल हो, समय पर सोचे कार्य अवश्य ही बन जायेंगे।
वृष राशि – विरोधी तत्व परेशान करें, आरोप व क्लेश से असमंजस की स्थिति होगी।
मिथुन राशि – व्यवसायिक क्षमता अनुकूल, धन लाभ व आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा।
कर्क राशि – समय अनुकूल नहीं विशेष कार्य स्थिगित रखें तथा शासकीय कार्य में हानि होगी।
सिंह राशि – सतर्कता से रुके कार्य निपटा लेवें, संघर्ष से सफलता के योग अवश्य बन जायेंगे।
कन्या राशि – तर्क-वितर्क से बचें, अनेक प्रकार की बाधायें, मन असमंजस में रहे, कार्य अवरोध होगा।
तुला राशि – धन हानि, असमंजस की स्थिति अवश्य ही बनेगी विशेष कार्य अवरोध होगा।
वृश्चिक राशि – मान-प्रतिष्ठा, सुख-भोग, एश्वर्य एवं समृद्धि के साधन आप अवश्य ही जुटायेंगे।
धनु राशि – मानसिक बेचैनी, तनाव संभव तथा कार्यगति में सुधार तथा चिन्ता कम होगी।
मकर राशि – सामाजिक कार्य में प्रभुत्व वृद्धि बने, धन का लाभ तथा आशानुकूल सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि – मनोबल उत्साहवर्धक हो, कार्यकुशलता से संतोष तथा कठिन योजना बन जायेगी।
मीन राशि – कार्य-कुशलता के योग बनेंगे, कुटुम्ब की समस्यायें सुलझें, ध्यान रखें।



