HomeSportएकदिवसीय विश्वकप से पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार...

एकदिवसीय विश्वकप से पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार : शास्त्री,कोच गंभीर से हैं सहमत

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर चिन्ता जतायी है। शास्त्री ने कहा कि एकदिवसीय विश्वकप से पहले टीम को बल्लेबाजी में आई कमजोरियों को दूर करना होगा। टीम की बल्लेबाजी को लेकर गंभीर सवाल इसलिए भी उठ रहे क्योंकि विश्वकप में अभी अभी अधिक समय नहीं है। वहीं भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के मैदानों में बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहे। टीम पांच मैचों में एक बार भी 250 रनों तक नहीं पहुंच पायी।

टीम चौथे एकदिवसीय में केवल 89 रनो पर ही आउट हो गयी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी रन नहीं बना पाये। इसी कारण टीम के मुख्य गौतम गंभीर भी चिन्तित है। शास्त्री ने कहा कि गंभीर की चिन्ता जायज है क्योंकि विश्वकप से पहले ऐसी बल्लेबाजी कोई कोच नहीं चाहेगा।पूरी सीरीज के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी कई अवसर पर बिखरती दिखी। पांचवें मुकाबले में भी भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। शास्त्री का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों को कठिन और चुनौतीपूर्ण हालातों में अपनी तकनीक और रवैये में सुधार करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की जरुरत है।

शास्त्री ने गंभीर के बयान का हवाला देते हुए कहा, कोच ने बिल्कुल सही कहा था कि मैं सबसे ज्यादा इसलिए निराश हूं, क्योंकि ये परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप की परिस्थितियों के सबसे करीब हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर बार 300-320 रन बनाने का लक्ष्य नहीं रखा जा सकता। क्रिकेट की बदलती पिचों और परिस्थितियों में, कई बार 260-270 रन भी मैच जिताने वाला स्कोर साबित हो सकता है, इसलिए बल्लेबाज परिस्थितियों को समझकर धैर्य और सूझबूझ से खेलें। टीम को अपनी अप्रोच में सुधार करना होगा, और कठिन परिस्थितियों में संभलकर खेलने का धैर्य दिखाना होगा। इस दौरे से भारतीय टीम की कई कमजोरियां उभरकर सामने आई हैं जिन्हें विश्वकप से पहले उसे दूर करना होगा। जिससे विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में अप्रत्याशित प्रदर्शन से बचा जा सके और टीम मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments