HomeNationalसंसद में आज भी जारी रहेगी चुनाव सुधार पर चर्चा, अमित शाह...

संसद में आज भी जारी रहेगी चुनाव सुधार पर चर्चा, अमित शाह देंगे जवाब

नई दिल्ली। एसआईआर और चुनाव सुधार को लेकर कल मंगलवार को संसद में विपक्ष और सरकार के बीच जमकर बहस हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि उन्होंने वोट चोरी को सबसे बड़ा देशद्रोह बताया और चुनाव प्रक्रिया में सुधारों की ओर सभी का ध्यान खींचा। इस मामले पर आज बुधवार को भी चर्चा जारी रहेगी, जबकि शाम 5 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जवाब देंगे।

संसद के दोनों सदनों में आज बुधवार को भी चुनाव सुधार पर चर्चा होगी। लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। इससे पहले कल मंगलवार को चर्चा में हिस्सा लेते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईवीएम दिखाने की मांग रखी और कहा था, कि सीसीटीवी फुटेज 45 दिन सुरक्षित रखने वाला नियम बदला जाना चाहिए। संसद के निचले सदन लोकसभा में आज दूसरे दिन गृहमंत्री अमित शाह शाम जवाब देंगे। इसके अतिरिक्त संसद के उच्च सदन में भी आज से एसआईआर पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments