HomeHaryana अनिल विज का राहुल गांधी की ट्रेनिंग पर तंज- कांग्रेस को चुनाव...

 अनिल विज का राहुल गांधी की ट्रेनिंग पर तंज- कांग्रेस को चुनाव हारने का ही देंगे प्रशिक्षण

 चंडीगढ़- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिए जाने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वही व्यक्ति दे सकता है जो स्वयं उस पर अमल करता हो, और राहुल गांधी वर्षों से लगातार ऐसे ‘एक्शन’ करते आ रहे हैं जिनसे कांग्रेस चुनाव हारती रही है। ऐसे में वे निश्चित रूप से यही सिखाएंगे कि चुनाव कैसे हारवाए जाते हैं’’। इसके अलावा,  विज ने श्रम विभाग में कथित वर्कस्लिप घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि ‘‘अनुराग ढांडा को इस विषय की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना वर्ष 2007 से चली आ रही है और इस दौरान कई सरकारें बदल चुकी हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस सरकार के कार्यकाल में कितनी अनियमितताएँ हुई हैं’’। विज  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कानून व्यवस्था को लेकर वर्तमान सरकार पूरी तरह गंभीर- विज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के इस बयान कि हरियाणा में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है और भाजपा ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ केवल चुनाव जीतने व वोट बटोरने के लिए शुरू की है, पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर वर्तमान सरकार पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 1500 असामाजिक तत्वों को जेल भेजा जा चुका है और शेष के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र हुड्डा से सवाल करते हुए कहा कि वे यह स्पष्ट करें कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कितने असामाजिक तत्वों को पकड़वाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ही ऐसी कार्रवाई कर रही है, क्योंकि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान ये असामाजिक तत्व आपस में मिले-जुले रहते थे। वहीं, मानेसर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप तय होने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “जो करेगा, वही भरेगा।” उन्होंने कहा कि जो कुछ भी किया गया है, वह अब सामने आ चुका है, हालांकि अदालत क्या फैसला करती है, इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

वर्कस्लिप घोटाले में जांच के बाद पता चलेगा कि किस सरकार के कार्यकाल में कितने घोटाले हुए – श्रम मंत्री अनिल विज
श्रम विभाग में कथित वर्कस्लिप घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा द्वारा लगाए गए आरोपों पर श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनुराग ढांडा को इस विषय की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना वर्ष 2007 से चली आ रही है और इस दौरान कई सरकारें बदल चुकी हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस सरकार के कार्यकाल में कितनी अनियमितताएँ हुई हैं।

आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा संगठन, अलग-अलग विंग, सभी स्वतंत्र और स्वयं निर्णय लेते है – विज
संघ प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान कि आरएसएस को केवल भाजपा के नजरिए से न देखा जाए और संघ किसी का ‘रिमोट कंट्रोल’ नहीं है, पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में संघ के विभिन्न स्वतंत्र संगठन और विंग कार्य कर रहे हैं, जो अपने-अपने स्तर पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अम्बाला-शामली एक्सप्रेस-वे बनने से दिल्ली की दूरी पहले से कम हो जाएगी – विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विशेष रूप से अंबालादृशामली एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा और बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से दिल्ली की दूरी और कम हो जाएगी। इसी तरह, अंबाला के चारों ओर बन रही रिंग रोड परियोजना को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments