HomeNationalजयशंकर ने की ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर बात, बदलती स्थिति...

जयशंकर ने की ईरानी विदेश मंत्री से फोन पर बात, बदलती स्थिति पर की चर्चा

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की और देश और उसके आसपास की बदलती परिस्थिति पर चर्चा की। यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब संभावित अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। बातचीत के बाद जयशंकर ने एक्स पर कहा कि ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर चर्चा की।

बता दें दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह बातचीत बुधवार को हुई, जब भारत ने ईरान में रह रहे अपने सभी नागरिकों से उपलब्ध साधनों के जरिए ईरान छोड़ने की अपील की। ईरान में इन दिनों बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें अब तक 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात तब और तनावपूर्ण हो गए, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यदि तेहरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई जारी रखता है तो अमेरिका सैन्य कदम उठा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments