HomeHealth & Fitnessइन घरेलू उपाय से मिलती है पीठ, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द...

इन घरेलू उपाय से मिलती है पीठ, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत

Health News : आयुष मंत्रालय ने कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय सुझाए हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के पीठ दर्द, जोड़ों में अकड़न, मांसपेशियों में खिंचाव और सामान्य शरीर दर्द में राहत दिला सकते हैं। ये उपाय घर पर आसानी से किए जा सकते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाए जा सकते हैं। पहला उपाय है नारियल तेल और लौंग का मिश्रण। नारियल तेल को हल्का गर्म करें और इसमें 4-5 लौंग डालकर मिलाएं। जब तेल गुनगुना हो जाए, तो इसे दर्द वाली जगह पर मालिश करें। लौंग में मौजूद यूजेनॉल दर्द और सूजन को कम करता है, जबकि नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है। यह उपाय पीठ दर्द और मांसपेशियों की अकड़न में विशेष रूप से फायदेमंद है।

दूसरा आसान तरीका है सरसों के तेल में कपूर। एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें थोड़ा कपूर डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। फिर इस गर्म तेल से प्रभावित जगह पर हल्की मालिश करें। सरसों का तेल गर्माहट देता है और रक्त संचार बढ़ाता है, जबकि कपूर सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। यह उपाय खासतौर पर सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए कारगर है। तीसरा घरेलू नुस्खा है सरसों या नारियल तेल में लहसुन मिलाकर मालिश करना।
तेल में 4-5 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करें, अच्छी तरह पीसकर छान लें और रोजाना दर्द वाली जगह पर लगाएं।

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को तेजी से कम करते हैं। चौथा तरीका है हल्दी वाला दूध या गोल्डन मिल्क। एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। स्वाद के लिए काली मिर्च और शहद डाल सकते हैं। इसे रात को सोने से पहले पिएं। हल्दी में करक्यूमिन तत्व होता है, जो शरीर की सूजन घटाता है और दर्द से राहत देता है। ये उपाय हल्के-फुल्के दर्द में तेजी से आराम पहुंचाते हैं और इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments