HomeHealth & Fitnessगर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करना है लाभदायक

गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करना है लाभदायक

Health News :  गुड़ का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। अगर आपका पेट बाहर निकल रहा है और वजन भी बढ़ रहा है तो ऐसे हालात में आपको गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको दो टुकड़ा गुड़ ले लेना है और उसके बाद एक ग्लास गर्म पानी पी लेना है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम, विटामिन बी1 और बी6 के साथ मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इसके नियमित तौर पर इसका सेवन करते हैं तो इससे एक्स्ट्रा कैलरीज बर्न करने में मदद मिलती है।

नींद न आने की समस्या से राहत – अगर आप रात के समय ठीक से सो नहीं पाते हैं या फिर रात को सोते समय आपको बेचैनी महसूस होती है तो ऐसे में आपको गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ में आपको एंटी-डिप्रेसेंट प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो स्ट्रेस लेवल्स को कम करते हैं और इसके साथ ही बेहतर नींद आने में आपकी मदद करते हैं।

पेट की कई समस्याओं से मुक्ति – अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको हर रात सोने से पहले एक टुकड़े गुड़ के साथ एक ग्लास गर्म पानी पी लेना चाहिए। इसके नियमित सेवन से आपका पेट साफ होता है कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments