HomeNationalभारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा फिर रुकी

भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा फिर रुकी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर अमरनाथ यात्रियों की रफ्तार को रोक दिया है। खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) के बंद होने के कारण शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं का नया जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित की गई है।जानकारी के अनुसार, करीब 250 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद रहा। उधमपुर जिले के लधा-समरोली क्षेत्र में सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से सड़क को हुए नुकसान के बाद शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के काफिले के गुजरने के तुरंत बाद दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया था।

इसके बाद लगातार बारिश से सड़क पर कीचड़ जमा हो गया और मार्ग अत्यधिक फिसलन भरा हो गया, जिससे बहाली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।रामबन और उधमपुर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी है। एनएच-44 कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाला प्रमुख ऑल वेदर मार्ग है। इसके बंद रहने से न केवल अमरनाथ यात्रा प्रभावित हुई है, बल्कि सामान्य यातायात पर भी असर पड़ा है। इस बीच, श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को देखते हुए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा पंजीकरण और टोकन वितरण की व्यवस्था तवी रिवरफ्रंट से स्थानांतरित कर भगवती नगर आधार शिविर में कर दी है। पहले तवी रिवरफ्रंट पर ऑफलाइन पंजीकरण, टोकन वितरण, ई-केवाईसी सत्यापन और आरएफआईडी कार्ड जारी करने की केंद्रीकृत सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments