HomePunjabसंगरूर में खूनी वारदात: दामाद ने ससुर-साले को गोलियों से भूना, दोनों...

संगरूर में खूनी वारदात: दामाद ने ससुर-साले को गोलियों से भूना, दोनों की मौत

संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने घरेलू विवाद सुलझाने आए अपने ससुर और साले को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात बुधवार देर रात शादीहरी गांव में हुई। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पटियाला जिले के बसी रसोली निवासी लखबीर सिंह (ससुर) और उनके बेटे जगसीर सिंह (साला) के रूप में हुई है। आरोपी दामाद गुरविंदर सिंह है, जो संगरूर के शादीहरी गांव का रहने वाला है।

बताया जाता है कि गुरविंदर सिंह की शादी लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर से हुई थी, और पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते रहते थे। इसी विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार रात लखबीर सिंह और जगसीर सिंह गुरविंदर सिंह के घर आए थे। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुरविंदर सिंह ने तैश में आकर अपने ससुर और साले पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही दिड़बा थाने के तहत आने वाली चौकी कौहरियां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फरार आरोपी गुरविंदर सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments