HomeNationalदुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किए कई बड़े ऐलान

दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किए कई बड़े ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बड़े बजट वाली दुर्गा पूजा समितियों को अब राज्य सरकार की ओर से नियमित आर्थिक अनुदान नहीं दिया जाएगा। पिछले वर्ष तृणमूल कांग्रेस सरकार ने प्रत्येक पूजा समिति को 1.10 लाख रुपये का अनुदान दिया था। अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर वह किसी धार्मिक आयोजन के लिए सरकारी धन नहीं दे सकते। हालांकि, जिन पूजा समितियों के लिए आर्थिक सहायता के बिना आयोजन करना मुश्किल होगा, उनकी जांच के बाद उन्हें 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

दुर्गा पूजा के सबसे महत्वपूर्ण दिन महाअष्टमी पर ड्राई डे घोषित करने का भी फैसला किया गया है। यानी इस दिन राज्य में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। इसके अलावा पूजा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद करने पर रोक होगी और कोलकाता की 14 सड़कों को पूजा के लिए बंद नहीं किया जा सकेगा। पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे बजाने की भी अनुमति नहीं होगी। हालांकि पूजा समितियों को कुछ राहत भी दी गई है। बिजली शुल्क नहीं लिया जाएगा और अग्निशमन विभाग का लाइसेंस भी निशुल्क दिया जाएगा। सरकार ने महालया के मौके पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चार घंटे का बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। इसमें ड्रोन शो, आतिशबाजी और रोड शो होंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments