HomeEntertainmentहर दिन एक नई सीख लेकर आता है: अमिताभ बच्चन

हर दिन एक नई सीख लेकर आता है: अमिताभ बच्चन

मुंबई । अपने ब्लॉग में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि हर दिन एक नई सीख लेकर आता है और व्यक्ति को हमेशा नई चीजों को सीखने और खुद को बेहतर समझने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपने हालिया ब्लॉग के जरिए उन्होंने सीखने, आत्मचिंतन और जीवन में गलतियों को स्वीकार करने के महत्व पर गहराई से बात की है। यह उनके दशकों के अनुभवों का निचोड़ है, जिसे वे अपनी एक्सटेंडेड फैमिली यानी अपने प्रशंसकों के साथ नियमित रूप से साझा करते हैं। हर दिन काम की व्यस्तताओं के बाद बिग बी अपने फैंस के नाम एक लंबा ब्लॉग लिखते हैं जिसमें उनके विचार, दिनभर के अनुभव और पुरानी यादें शामिल होती हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।

अपने हालिया ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, हर दिन हमें कुछ नया सिखाता है। हर दिन नई सीख और नए अनुभव लेकर आता है। हर दिन उन नए मौकों के लिए खास होता है, जो हमें बदलाव को अपनाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने सीखने को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा, सीखना सबसे बड़ी ताकत है। जो बातें हमें पहले नहीं पता थीं और जिन्हें केवल विशेषज्ञ जानते थे, उन्हें भी हमें सीखने की कोशिश करनी चाहिए। जिन लोगों के पास ज्ञान और अनुभव है, उनसे सीखते रहना ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है। यह उनके विनम्र और जिज्ञासु स्वभाव को दर्शाता है, जो उन्हें लगातार विकसित होने में मदद करता है। उन्होंने आगे कहा कि खुद को समझने से बढ़कर कुछ नहीं होता। उन्होंने लिखा, आखिरकार सबसे ज्यादा मायने आपकी अपनी समझ, आपकी सोच और आपका अपना अनुभव रखता है।

विशेषज्ञ भी गलतियां कर सकते हैं, फिर उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं लेकिन जब आप अपने विवेक और अनुभव के आधार पर फैसला लेते हैं तो आपको अपने फैसलों पर बेहतर पकड़ होती है। अगर कोई गलती होती भी है, तो कम से कम यह संतोष रहता है कि वह आपकी अपनी गलती थी। यह कथन व्यक्तिगत जिम्मेदारी और आत्म-निर्भरता के महत्व पर जोर देता है। अमिताभ बच्चन ने तर्क-वितर्क से निपटने का एक व्यावहारिक तरीका भी सुझाया। उन्होंने कहा, किसी बात पर बहस करना गलत नहीं है लेकिन अगर सामने वाला आपकी बात मानने को तैयार न हो, जबकि आपको पूरा भरोसा हो कि आप सही हैं, तो बहस खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उससे कह दें, हो सकता है, आप ही सही हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments