HomeNationalकर्ज के बोझ तले टूटा परिवार, व्यवसायी ने पत्नी और बेटी सहित...

कर्ज के बोझ तले टूटा परिवार, व्यवसायी ने पत्नी और बेटी सहित दी जान

अजमेर । राजस्थान के अजमेर शहर स्थित गढ़ी मालियान क्षेत्र में शनिवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। फर्नीचर व्यवसायी अशोक शर्मा (59) ने लाखों रुपये के कर्ज के दबाव में अपनी पत्नी इंद्रा शर्मा (55) और बेटी दीक्षा शर्मा (22) के साथ सामूहिक रूप से जहर पीकर आत्महत्या कर ली। तीनों को गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार घटना से ठीक पहले अशोक शर्मा ने फुलेरा में अपने भांजे निर्मल की पत्नी को फोन कर सिर्फ इतना कहा, अलविदाज् अब कभी बात नहीं होगी। इस गंभीर संदेश से घबराई निर्मल की पत्नी ने तुरंत अपने पति को बताया, जिसने अजमेर में पड़ोसी गुरुदत्त को अशोक शर्मा के घर जाने के लिए कहा।

जब गुरुदत्त घर पहुंचे तो अशोक, इंद्रा और दीक्षा बेड पर अचेत अवस्था में तड़प रहे थे। पड़ोसी तत्काल तीनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने अत्यधिक जहरीले पदार्थ के सेवन को मौत का कारण बताया। घटना के वक्त मृतक का बेटा गौरव शर्मा दूसरे कमरे में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी। माता-पिता और बहन को खोने की खबर सुनते ही गौरव सदमे में बेहोश हो गया। प्रारंभिक पड़ताल और स्थानीय निवासियों के अनुसार, अशोक शर्मा का फर्नीचर का कारोबार घाटे में चल रहा था, जिसके चलते उन पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ गया था। इसी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थानाप्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है और आत्महत्या के सभी संभावित कारणों, विशेषकर आर्थिक लेनदेन के बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है। राजस्थान में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments