HomePunjabगैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर...

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी, 221 गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 133वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 499 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

133वें दिन पुलिस टीमों ने 221 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 2 हथियार भी बरामद किए, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 33,340 हो गई है।इसके अतिरिक्त 81 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 10 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ को 458वें दिन भी जारी रखते हुए आज 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 910 ग्राम हेरोइन, 285 नशीली गोलियां और 5.07 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।इसके साथ ही केवल 458 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 66,282 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments