HomeNationalनए सीडीएस और नौसेना प्रमुख ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

नए सीडीएस और नौसेना प्रमुख ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

नई दिल्ली। भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणी और भारतीय नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात तब हुई है जब देश अपनी सैन्य क्षमताओं को आधुनिक बनाने, तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता बढ़ाने और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, जो नए सैन्य नेतृत्व के महत्वपूर्ण दौर का संकेत देती है।

जनरल सुब्रमणी ने 31 मई को देश के सर्वोच्च सैन्य पदों में से एक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यभार संभाला है। यह पद तीनों सेनाओं थल, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संयुक्त सैन्य रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चार दशक से अधिक के सैन्य अनुभव वाले सीडीएस की प्राथमिकताओं में सैन्य आधुनिकीकरण, नई तकनीकों का समावेश, भविष्य के युद्धक्षेत्रों के अनुरूप तैयारी, संयुक्त थिएटर कमांड की दिशा में प्रगति तथा स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देना शामिल है। सीडीएस बनने के बाद रक्षा मंत्री सिंह से यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात, आगामी रणनीतिक दिशाओं का संकेत देती है।

इस तरह, भारतीय नौसेना के 27वें प्रमुख के रूप में एडमिरल स्वामीनाथन ने भी 31 मई को कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त करने वाले एडमिरल स्वामीनाथन का नौसेना में लंबा अनुभव है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विनम्रता, गर्व और जिम्मेदारी की भावना व्यक्त कर देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चुने जाने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर समय सतर्क और तैयार रहेगी। दोनों शीर्ष नियुक्तियों और उनकी केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ शुरुआती मुलाकातों को भारत की रक्षा तैयारियों को नई गति देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments