HomeNationalसोना 1.52 लाख और चांदी पहुंची 2.45 लाख के पार

सोना 1.52 लाख और चांदी पहुंची 2.45 लाख के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी के वायदा भाव में सोमवार को मजबूत रिकवरी दर्ज की गई। शुरुआती गिरावट के साथ खुलने के बावजूद, घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम तेजी से ऊपर चढ़े और खबर लिखे जाने तक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि रुख कुछ मिला-जुला रहा। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट दिन की शुरुआत 4 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,52,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई थी, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,52,699 रुपये था।

हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें तेजी आ गई और खबर लिखे जाने तक यह 114 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,813 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में सोने ने 1,53,008 रुपये का उच्च और 1,52,640 रुपये का निचला स्तर छुआ। गौरतलब है कि इस साल सोने का सर्वोच्च स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। चांदी के वायदा भाव में भी इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मई कॉन्ट्रैक्ट 961 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,43,675 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था, जिसका पिछला बंद भाव 2,44,636 रुपये था। लेकिन जल्द ही यह गिरावट खत्म हुई और खबर लिखे जाने के समय चांदी 516 रुपये की तेजी के साथ 2,45,152 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

दिन के दौरान इसने 2,45,473 रुपये का उच्चतम और 2,43,253 रुपये का न्यूनतम स्तर देखा। इस वर्ष चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी का रुख रहा। सोना 4,713.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले बंद भाव 4,740.90 डॉलर से कम था। खबर लिखे जाने तक यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,739.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं कॉमेक्स पर चांदी 75.50 डॉलर प्रति औंस पर खुली और खबर लिखे जाने तक 0.04 डॉलर की मामूली तेजी के साथ 75.45 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई, हालांकि यह अपने पिछले बंद भाव (76.41 डॉलर) से अभी भी नीचे थी। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर और चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments