HomePunjabहरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी...

हरजोत बैंस द्वारा ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

चंडीगढ़/नंगल-नंगल शहर के निवासियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज डॉ. भीम राव अंबेडकर स्कूल ऑफ एमिनेंस, नंगल में 11 करोड़ रुपये की लागत से 500 सीटों वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण ‘भूमि पूजन’ कराकर शुरू करवाया।इसके साथ ही, स. बैंस ने इस स्कूल में 8 करोड़ रुपये की लागत से एक नए अकादमिक ब्लॉक के निर्माण की शुरुआत भी की। इस ब्लॉक में सात अत्याधुनिक लैब और सात नए कमरे बनाए जाएंगे। इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंगल में अब तक किसी ऐसे आधुनिक ऑडिटोरियम की कमी थी जहां स्थानीय लोग, शैक्षणिक संस्थान और अन्य संस्थाएं अपने समारोह या अन्य कार्यक्रम कर सकें।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर के नाम पर बनने वाला यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम न केवल स्कूल के लिए एक बड़ा उपहार होगा, बल्कि नंगल के निवासियों की पुरानी मांग को भी पूरा करेगा।स. बैंस ने कहा, “500 सीटों वाला यह ऑडिटोरियम, जहां कई तरह के सांस्कृतिक समारोह, सेमिनार और अन्य कार्यक्रम करवाए जा सकेंगे। इसके अलावा ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बहुत बड़ा मंच प्रदान करेगा।”शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नया ब्लॉक आधुनिक शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सात अत्याधुनिक लैब और सात नए कमरों से स्कूल के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा (प्रैक्टिकल लर्निंग) के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ इसी सोच का हिस्सा हैं, जहां विद्यार्थियों को मानक शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, लैब और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही के दौरान नंगल के विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं और आने वाले दिनों में शहर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी। स. बैंस ने कहा, “नंगल को आधुनिक सुविधाओं वाला बेहतरीन और  अधिक सुंदर शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments