HomeNationalयूपी, बिहार और दिल्ली समेत 15 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल,कई राज्यों...

यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 15 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल,कई राज्यों में तेज आंधी की भी संभावना

नई दिल्ली। देश के अधिकांश इलाकों में मॉनसून की दस्तक के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और कहीं कहीं तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए कहा है कि आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है और सावधान रहने की जरुरत है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में ही दक्षिण पश्चिम मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, पंजाब, राजस्तान और हरियाणा में प्रवेश कर सकता है।

यूपी,बिहार,झारखंड और राजस्थान का मौसम – उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, बांदा, कानपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, शामली और उन्नाव में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, रायबरेली, लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कई जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है। वहीं बिहार के पटना, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा झारखंड के भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, अलवर औरअजमेर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा हवाओं की गति 50 से 60 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में होगी भारी बारिश – पहाड़ी इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश के साथ भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रया, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 से 8 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, मंडी, सोलन, सिरमर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, किन्नौर में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 5 से 9 तारीख तक भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू कश्मीर के उधमपुर कठुआ, डोडा, राजौरी, कुलगाम, पुलवामा, बारामूला, अन्ंतनाग और पुंछ में 3 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली, महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल का मौसम – मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में मॉनसून अपना रंग दिखाएगा। मॉनसून की दिल्ली में एंट्री हो गई है। दिल्ली में 3 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आंधी भी आ सकती है। हवा की स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच से 6 दिन तक पश्चिम बंगाल में मॉनसून ऐक्टिव रहेगा। इस दौरान मूसलाधार बारिश हो सकती है। 3 से 6 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 3 से 6 जुलाई तक महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments