HomeNational12 सालों में भारत में बड़े बदलाव के साथ गरीब-वंचित वर्ग का...

12 सालों में भारत में बड़े बदलाव के साथ गरीब-वंचित वर्ग का हुआ कल्याण: PM मोदी

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे होने पर अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और नीतियों को लेकर एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट में कहा कि इन 12 सालों में भारत में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इन सभी के केंद्र में गरीब और वंचित वर्ग का कल्याण रहा है। पीएम मोदी ने लिखा हम हमेशा अंत्योदय से प्रेरित रहे हैं और हमारी कोशिश यही रही है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जो दशकों से पीछे छूट गए थे।

उन्होंने कहा कि जनधन खातों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जलजीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं तक हर पहल का मकसद बस यही रहा है कि लोगों को सम्मान और अवसर मिलें। पीएम ने आगे लिखा कि यह भी खुशी की बात है कि गरीबों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में टेक्नोलॉजी ने अहम भूमिका निभाई है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक मदद सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंच रही है। इससे कार्यक्षमता बढ़ी है और शासन-व्यवस्था में भरोसा मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments