HomeNational प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी में ने किया रोड शो, हुआ भव्य स्वागत

 प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी में ने किया रोड शो, हुआ भव्य स्वागत

पुडुचेरी। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को गरमाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी में रोडशो किया। इस दौरान शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ तथा ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।प्रधानमंत्री मोदी ने रोडशो की शुरुआत अजंता सिग्नल पॉइंट के पास से की। उनके साथ सीएम एन रंगास्वामी और गृहमंत्री ए नमासिवयम भी मौजूद रहे। यह रोडशो लगभग दो किलोमीटर से कुछ कम दूरी तय करते हुए कामराजर स्टैच्यू/राजा थिएटर सिग्नल के पास जाकर समाप्त हुआ।

रोडशो के दौरान पूरे मार्ग को सजाया गया था और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण और रंगारंग बन गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर प्रधानमंत्री का अभिवादन करते नजर आए। आगामी 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस रोडशो को भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो चुनावी माहौल को और तेज करने का संकेत देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments