HomePunjabपंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए - कुलतार...

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए – कुलतार सिंह संधवां

चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों से किए सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सरकार आम लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के निपटारे के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध है। लोक कल्याण के महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र करते हुए, स्पीकर संधवां ने पंजाब के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) शुरू करने के लिए सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस योजना ने लोगों को बड़ी वित्तीय राहत दी है, जिससे उन्हें अब चिकित्सा उपचार (जिस पर पहले लाखों रुपये खर्च होते थे) के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी के लिए समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करना है। स्पीकर ने ईज़ी रजिस्ट्री पहल के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा की गई सख्त कार्रवाई की भी सराहना की। इस कदम ने भूमि रिकॉर्ड और संपत्ति की रजिस्ट्रेशन में रिश्वतखोरी को सफलतापूर्वक रोका है। जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिला है, जो पहले भारी शोषण का शिकार होते थे।युवाओं और सामुदायिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए संधवां ने खेलों के क्षेत्र में सरकार के महत्वपूर्ण योगदान की तारीफ की। उन्होंने खेडां वतन पंजाब दियां जैसे आयोजनों की लगातार सफलता का जिक्र किया और घोषणा की कि पंजाब निकट भविष्य में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।

उन्होंने जोर दिया कि खेल अनुशासन पैदा करते हैं, जीवन स्तर को ऊंचा उठाते हैं और सामाजिक बुराइयों तथा नशों के खिलाफ लडऩे के लिए एक शक्तिशाली साधन के रूप में लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। पंजाब सरकार के दूरदर्शी लक्ष्यों को दोहराते हुए स्पीकर ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब के कई दशकों पुराने मसलों को सफलतापूर्वक हल किया है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार आम लोगों की समस्याओं को लगातार सुनती रहेगी और उनके तत्काल समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments