HomeNationalआज हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अब भी बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 18 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत करीब 20 राज्यों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ क्षेरों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। पूर्वी भारत में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में बारिश की गतित्विधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि बारिश तत्काल पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और आंधी के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments