HomeNationalभाई को डूबता देख नहर में कूदी बहन, तेज बहाव में दोनों...

भाई को डूबता देख नहर में कूदी बहन, तेज बहाव में दोनों की दर्दनाक मौत

मयूरभंज । ओडिशा के मयूरभंज जिले में भाई-बहन की मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है। नहर में डूब रहे भाई को बचाने के लिए उसकी दिव्यांग बहन ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक, भाई पानी में डूबने लगा था। उसे मुश्किल में देखकर उसकी बहन ने बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। बहन ने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह खुद भी उसकी चपेट में आ गई। कुछ ही देर में दोनों पानी में बह गए।

स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद भाई-बहन के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मांडेई जेना और बाबूप जेना के रूप में हुई है। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, बहन अपने भाई को बचाने के लिए पानी में उतरी थी, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments