HomeSport स्मृति मंधाना T20 अंतरराष्ट्रीय में 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला...

 स्मृति मंधाना T20 अंतरराष्ट्रीय में 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी

          भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एशियाई खेलों में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अपनी 79 रनों की अर्धशतकीय पारी से भारतीय टीम को जीत दिलाने के साथ ही इस मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 हजार रन भी पूरे किये हैं। इस प्रकार वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए खेले जा रहे इस मुकाबले में मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा करते ही ये रिकार्ड अपने नाम किया।

गौरलब है कि तीनो प्रारुपों को मिलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से ही मंधाना के नाम है। उन्होंने एशिया कप 2026 के दौरान ही अपनी ही हमवतन और भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को इस मामले में पीछे छोड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 9.6 ओवर में 99 रन जोड़े। मंधाना और शेफाली ने इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर सलामी जोड़ी 4,000 रन भी पूरे किए। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड भी मंधाना-शेफाली के नाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments