HomeNationalकई राज्यों में 100 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, मूसला धार...

कई राज्यों में 100 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, मूसला धार होगी बारिश

नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों के भीतर देश के कई हिस्सों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से आंधी-तूफान आने की आशंका है। इसके साथ ही कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में इसके अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन चुकी हैं।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 28 मई को लू का हल्का असर रहेगा, लेकिन 29 मई को मौसम रौद्र रूप अख्तियार कर सकता है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 और 30 मई को 80 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार से विनाशकारी तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल आशंका है। उत्तर प्रदेश में 28 मई को धूल भरी आंधी और लू चलेगी, जिसके बाद 29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 80-100 किमी/घंटे और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60-80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान यूपी के कई हिस्सों में ओले गिरने और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की आशंका है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश- बिहार में प्री-मॉनसून गतिविधियां बेहद उग्र हो गई हैं। राज्य में 28 और 29 मई को भारी बारिश के साथ 60 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे कच्चे मकानों और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। झारखंड में भी 28 मई से 1 जून तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा, जहां 28 से 30 मई के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी/घंटे रह सकती है। उधर पश्चिम बंगाल में 28 मई को 60 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से भयंकर तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि सिक्किम और हिमालय से सटे इलाकों में भी अगले दो दिन रुक-रुक कर बारिश होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments