HomeNationalभारत पहुंची यूएनजीए अध्यक्ष बेयरबॉक ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात

भारत पहुंची यूएनजीए अध्यक्ष बेयरबॉक ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक इन दिनों भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।विदेश मंत्री जयशंकर ने मुलाकात के बाद जानकारी साझा कर बताया कि उन्होंने बेयरबॉक के साथ संयुक्त राष्ट्र के 80वें सत्र, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस दौरान बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि यह वर्तमान वैश्विक वास्तविकताओं, खासकर ग्लोबल साउथ की जरूरतों को बेहतर तरीके से प्रतिबिंबित कर सके।

बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि विस्तृत कूटनीतिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के महत्व को रेखांकित किया।अपने भारत दौरे के दौरान बेयरबॉक ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी इंटरएक्टिव सत्र में भाग लिया। इस सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शासन, उसके नियमन और भविष्य में इसके प्रभावों पर चर्चा हुई। भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच तकनीकी सहयोग और डिजिटल गवर्नेंस को लेकर भी विचार साझा किए गए।इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली में राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। विदेश मंत्रालय ने इसे बापू के विचारों के प्रति सम्मान बताते हुए उनके भारत आगमन की शुरुआत को प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments