HomePunjabपंजाब पुलिस द्वारा 414 स्थानों पर छापेमारी, 93 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस द्वारा 414 स्थानों पर छापेमारी, 93 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : प्रदेश से नशों का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 200वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 414 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 61 एफआईआर दर्ज कर 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 200 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 29,930 हो गई है। इन छापेमारियों के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 323 ग्राम हेरोइन, 126 किलो भुक्की, 525 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।इस ऑपरेशन के दौरान 85 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 449 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति -एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)- लागू की है और इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 60 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments