HomeHealth & Fitnessमयूरासन शरीर और मन दोनों के लिए है लाभकारी

मयूरासन शरीर और मन दोनों के लिए है लाभकारी

Health News : अनियमित खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रहे हैं। इन समस्या से छुटकारा पाने में योग को एक प्रभावी माध्यम माना जा रहा है। आयुष मंत्रालय ने मयूरासन को शरीर और मन दोनों के लिए बेहद लाभकारी बताया है। मंत्रालय के अनुसार यह योगासन पाचन शक्ति बढ़ाने, शरीर को डिटॉक्स करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। मयूरासन दो शब्दों से मिलकर बना है। इसमें ‘मयूर’ का अर्थ मोर और ‘आसन’ का अर्थ मुद्रा होता है। इस योग मुद्रा में शरीर की स्थिति मोर जैसी दिखाई देती है, इसलिए इसे मयूरासन कहा जाता है।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक यह आसन नाभि चक्र यानी मणिपुर चक्र को सक्रिय करता है, जिससे व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक स्थिरता बढ़ती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार मयूरासन एक उन्नत संतुलन योग मुद्रा है, जिसमें पूरे शरीर का भार हथेलियों पर संतुलित किया जाता है। इस दौरान शरीर की स्थिति सीधी रहती है और कोहनियां पेट के पास टिकी होती हैं।यह आसन पेट के अंगों को सक्रिय करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है।

नियमित अभ्यास से कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मयूरासन केवल पेट के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस आसन के दौरान कलाई, कंधे, हाथ, पैर और शरीर की अन्य मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे उनमें मजबूती आती है। इसके अलावा यह आसन शरीर का संतुलन बेहतर बनाने और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है। मानसिक रूप से यह तनाव कम करने और मन को स्थिर रखने में सहायक माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments