HomeNationalदर्दनाक सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से पिता और दो मासूम बेटों की...

दर्दनाक सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से पिता और दो मासूम बेटों की मौत

नवरंगपुर । ओडिशा के नवरंगपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में पिता और उसके दो मासूम बेटे शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।यह दुर्घटना रायघर ब्लॉक के देवभरांडी के पास राज्य राजमार्ग-40 पर हुई। मृतकों की पहचान बाबूलाल गोंड और उनके दो पुत्रों प्रदीप (6) तथा तुषार (3) के रूप में हुई है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाबूलाल की पत्नी और उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच सदस्यीय परिवार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान रायघर से कुंदेई की ओर जा रहे एक ट्रक ने कथित रूप से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई।घायलों को पहले हाटभरांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उमरकोट उप-मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ओडिशा में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले एक दशक में राज्य में एक लाख से अधिक सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं, जिनमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments