HomeHaryana17 जुलाई को जींद रचेगा नया इतिहास- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देंगे हरियाणा...

17 जुलाई को जींद रचेगा नया इतिहास- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देंगे हरियाणा को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगात

चंडीगढ़- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे एवं जींद में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को नरवाना में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी। उन्होंने कार्यक्रम को पूरी भव्यता और अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह केवल रेलवे के इतिहास का ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत की एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों को प्रदूषण मुक्त भारत और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं तथा हाइड्रोजन तकनीक भविष्य के भारत की पहचान बनेगी।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दोहरी ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनेगा। एक और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होगा तो दूसरी ओर अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जींद और नरवाना रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा रेलवे संरचना को नई पहचान मिलेगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं तथा नरवाना में भी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारी जोश है। जींद में होने वाली यह जनसभा पूर्णतया इको फ्रेंडली होगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा केवल रेलवे परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश को अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर सिख गुरुओं के अद्वितीय बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को चिरस्थाई बनाने के उद्देश्य से लगभग 150 एकड़ भूमि पर एक भव्य सिख संग्रहालय विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने तथा इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आह्वान भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments