नई दिल्ली – दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को आप पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की अर्जी पर नया नोटिस जारी कर दिया। ईडी ने एक्साइज पॉलिसी मामले में समन जारी होने के बावजूद एजेंसी के सामने पेश न होने के लिए केजरीवाल के खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग मामलों में उन्हें बरी करने पर चुनौती दी है।
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि रजिस्ट्री के अनुसार, केजरीवाल को जारी किया गया पिछला नोटिस सर्व नहीं किया था। जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि केजरीवाल को 1 अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनकी तरफ से किसी ने भी पेश होने के लिए एंट्री नहीं दी है। जज ने कहा, रजिस्ट्री की रिपोर्ट है कि नोटिस सर्व नहीं किया गया है। नया नोटिस जारी करेंगे। मामले की सुनवाई 22 जुलाई के लिए लिस्ट कर दी।



