HomeNationalहिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, 7 लोगों...

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत,कई घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा थाना अंतर्गत बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुई। घायलों में छह की हालत को देखते हुए उन्हें चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। चालूंज मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से पलटते हुए दूसरी सड़क पर जा पहुंची।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों की पहचान के साथ दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल से मिल रही जानकारी के आधार पर मृतकों और घायलों से संबंधित विवरण जुटाया जा रहा है।

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है और कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पिछले करीब दो सप्ताह में हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 24 जुलाई को लाहौल-स्पीति के उदयपुर क्षेत्र में पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने के बाद एक टाटा सूमो इसकी चपेट में आ गई थी। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments