HomeSportएशियाई राइफल एवं पिस्टल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

एशियाई राइफल एवं पिस्टल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

          भारत में अगले साल के अंत में एशियाई राइफल एवं पिस्टल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। भारत को इस चैंपियनशिप की मेजबानी एशियन शूटिंग कॉन्फेडरेशन (एएससी) ने सौंपी है। इस टूर्नोमेंट से लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए 8 कोटा स्थानों के लिए भी चयन होंगे। इसलिए इसका महत्त और भी बढ़ जाता है। यह टूर्नामेंट 1 से 10 दिसंबर 2027 तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा।भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए निशानेबाज में अधिकतम संभव 16 कोटा (8 राइफल, 8 पिस्टल) हासिल किए थे। इतना ही नहीं, भारत ने रिकॉर्ड 21 निशानेबाजा को ओलंपिक भेजा था, ये टोक्यो 2020 में भेजे गए 15 खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा था।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते हैं।भारत को इस समय भी घरेलू धरती पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है क्योंकि एशियन शूटिंग चैंपियनशिप अभी होनी है। इसमें भारत 118 खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल उतारेगा, वहीं कजाकिस्तान 35 खिलाड़ियों के साथ दूसरा सबसे बड़ा दल लेकर आया है, जबकि ईरान के 28 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।इसमें कोरिया, ईरान और जापान जैसी एशियाई शक्तियों ने भी मजबूत टीमें भेजी हैं। इसके अलावा चीनी ताइपे, वियतनाम और हांगकांग के शूटरों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस चैंपियनशिप में 20 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments