HomeSportबल्लेबाज के तौर पर लोकप्रिय रहे पुजारा ने खेल के सभी प्रारुपों...

बल्लेबाज के तौर पर लोकप्रिय रहे पुजारा ने खेल के सभी प्रारुपों से लिया संन्यास 

मुम्बई । टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर लोकप्रिय रहे चेतेश्वर पुजारा ने खेल के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है। पुजारा ने अंतरराट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। पुजारा ने अंतिम बार साल 2023 में भारत के लिए अंतरराट्रीय मैच खेला था।पुजारा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने के प्रयास करने के अनुभव को शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। जैसा कि सभी कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है और यह भी हो गया है।

ऐसे में अपार कृतज्ञता के साथ मैंने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि आप सभी से मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! गौरतलब है कि पुजारा ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही उन्होंने साल 2023 तक 103 टेस्ट और 5 एकदिवसीय मैच खेले। एकदिवसीय में हालांकि वह सफल नहीं रहे और केवल 15 रन ही बना पाये। वह साल 2013 से 2014 तक ही एकदिवसीय प्रारुप में रहे। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें कभी भी मौका नहीं मिला। 103 टेस्ट मैचों में पुजारा ने 7195 रन बनाए हैं, जिनमें 19 शतक, 35 अर्धशतक और 3 दोहरे शतक शामिल रहे हैं। टेस्ट में पुजारा भारतीय क्रिकेट के एक बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। उनकी भूमिक पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जैसी रही है। द्रविड़ को उनके दौर में भारत की दिवार कहा जाता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments